नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मंत्री भूपेंद्र यादव के चार करीबी कर्मचारियों की दो दिनों के भीतर दो चरणों में बर्खास्तगी पर केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।
पार्टी का कहना है कि इस घटनाक्रम से मंत्रालय की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं, इसलिए इस कार्रवाई का जवाब दिया जाना चाहिए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर गुरुवार को एक बयान में कहा कि मोदी सरकार में मंत्रियों के निजी स्टाफ की सभी प्रमुख नियुक्तियों की जांच और मंजूरी प्रधानमंत्री कार्यालय से की जाती है।