Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:30 Hrs(IST)
India


छात्र पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे हैं और मोदी उन्हें 'माफ' करने की बात करते हैं : राहुल

छात्र पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे हैं और मोदी उन्हें 'माफ' करने की बात करते हैं : राहुल

नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि छात्र निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें "माफ" करने की बात कर रहे हैं।


श्री गांधी ने मंगलवार को एमडीएमके नेता वायको की पुस्तक "वायको इन पार्लियामेंट" के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए यहां कहा कि देश एक अलग तरह के दौर से गुजर रहा है। पेपर लीक की घटनाओं से परेशान छात्र निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार का रवैया इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि बच्चों पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है और जब देश के युवा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो प्रधानमंत्री उन्हें "माफ" करने की बात करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री को यह अधिकार किसने दिया।


कांग्रेस नेता ने कहा कि हम सब जानते हैं कि भारत विविधताओं और बहुलता का देश है तथा यहां हर राज्य, हर संस्कृति, हर इतिहास और हर भाषा का समान सम्मान है। लेकिन प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सोच के पीछे एक खतरनाक विचार है, जो भारत की विविधता और बहुलता को स्वीकार नहीं करता और देश को एक ही पहचान तक सीमित करना चाहता है।


उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य को अपनी संस्कृति, अपने इतिहास और अपनी भाषा पर गर्व है, लेकिन आज कुछ ऐसे लोग हैं जो न तमिल भाषा और समाज को समझते हैं, न मराठी, न बंगाली और न ही केरल और अन्य प्रदेश के लोगों और उनकी भाषा को समझते हैं। वे इन राज्यों के इतिहास, संस्कृति और भाषाओं को महत्व नहीं देते तथा मानते हैं कि केवल वही भाषा और वही इतिहास महत्वपूर्ण है, जिसे आरएसएस मान्यता देता है। उन्होंने कहा कि यह सोच देश की बहुलतावादी परंपरा के विपरीत है।


कांग्रेस नेता ने कहा कि असली लड़ाई इसी सोच के खिलाफ है और यही कारण है कि छात्र आज सड़कों पर हैं। भारत अपनी किसी भी संस्कृति, भाषा या इतिहास को किसी के द्वारा कुचले जाने को कभी स्वीकार नहीं करेगा।


अभिनव जितेन्द्र
वार्ता

More News

भारतीय लागत लेखा सेवा समूह ने आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लागत को अनुकूलित करने का संकल्प दोहराया

09 Aug 2026 | 9:08 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) भारतीय लागत लेखा सेवा (आई-कास) समूह ने आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लागत को अनुकूलित करने के अपने संकल्प को दोहराया।आई-कास दिवस 2026 पर राजधानी में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में व्यय सचिव वी. वुअलनाम ने भारत सरकार की लागत प्रबंधन प्रक्रिया में आई-कास अधिकारियों के बहुमूल्य और अथक प्रयासों की सराहना की।.

see more..

अगले तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में और बारिश होगी

09 Aug 2026 | 9:02 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में और बारिश होने के संकेत हैं। .

see more..

भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक होगा भारत की वैश्विक क्षमता का भव्य प्रदर्शन

09 Aug 2026 | 9:02 PM

नयी दिल्ली, 09 (वार्ता) भारत का हर उत्पाद—एक संभावना, हर उद्यमी—एक शक्ति,हर युवा—एक भविष्य,.

see more..

फुकेत-दिल्ली उड़ान की घटना के बाद एयर इंडिया के पायलट की स्क्रीनिंग जांच की पुष्टि की जरूरत

09 Aug 2026 | 9:00 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि चार अगस्त को फुकेत-दिल्ली उड़ान के दौरान अचानक ऊंचाई कम होने का शिकार हुए एयर इंडिया के ए320 विमान के पायलट-इन-कमांड (पीआईसी) की स्क्रीनिंग जांच का परिणाम ऐसा आया है जिसकी पुष्टि की जरूरत है।.

see more..

नशे में था पायलट: रिपोर्ट, हवा में 300 फीट गिरा था एयर इंडिया का विमान

09 Aug 2026 | 6:47 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) एयर इंडिया का जो विमान गत 04 अगस्त को हवा में अचानक 300 फीट नीचे गिर गया था, उसका मुख्य पायलट नशीले पदार्थ के सेवन के लिए किये गये स्क्रीनिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। .

see more..