Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:40 Hrs(IST)
States » Madhya Pradesh Chhattisgarh


छत्तीसगढ़ में भालू का आतंक: कांकेर में दो ग्रामीणों की मौत, धमतरी में दो घायल

रायपुर, 06 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में भालू के हमलों की दो अलग-अलग घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला दी। एक तरफ जहां कांकेर जिले में भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं धमतरी जिले में जंगल में मशरूम तलाशने गए दो ग्रामीण भालू के हमले में घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
वन विभाग से गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही घटना बुधवार को घटित हुई, कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के मरकाटोला–लारगांव क्षेत्र में यह घटना हुई। बताया गया है कि जंगल से लगे इलाके में एक भालू की मौजूदगी की सूचना पहले ही ग्रामीणों को मिल गई थी। ग्रामीणों ने भालू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था तथा वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी थी। जानकारी के मुताबिक, स्कूल से लगे जंगल क्षेत्र में एक मृत भालू के पास मादा भालू मौजूद थी।
जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी समय रहते वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह घटना हुई। भालू के हमले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की है। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मादा भालू की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है तथा गांव के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।
इधर, धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र उत्तर सिंगपुर के परसाबुडा गांव में भी भालू के हमले की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब पांच बजे दो ग्रामीण अलग-अलग समय पर कुंआनार जंगल में मशरूम की तलाश के लिए गए थे। इसी दौरान जंगल में पहले से मौजूद भालू ने दोनों पर बारी-बारी से हमला कर दिया।
हमले में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह भालू को वहां से भगाया। इसके बाद दोनों घायलों को तत्काल मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद वन विभाग ने जंगल से लगे गांवों के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और वन क्षेत्रों में अकेले प्रवेश नहीं करने की अपील की है।
पंकज सैनी
वार्ता
More News

जगदलपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश

11 Aug 2026 | 7:48 PM

जगदलपुर, 11 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।.

see more..

बस्तर में मलेरिया के मामलों में 10 साल में 83 प्रतिशत की कमी आयी

11 Aug 2026 | 7:46 PM

रायपुर, 11 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मलेरिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 10 वर्षों में संभाग में मलेरिया के मामलों में करीब 83 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। बीमारी की रोकथाम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के व्यवहार में बदलाव को भी अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाया गया है।.

see more..

मंत्रि-परिषद बैठक में भोपाल-विदिशा मार्ग समेत विकास योजनाओं के लिए 47,990 करोड़ रुपये की मंजूरी

11 Aug 2026 | 7:29 PM

भोपाल, 11 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, वन प्रबंधन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कुल 47 हजार 990 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इसमें भोपाल-विदिशा मार्ग को चार लेन करने, भोपाल बायपास को छह लेन बनाने की दिशा में कदम उठाने, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन, कृषि विश्वविद्यालय और सोयाबीन अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।.

see more..

ग्वालियर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

11 Aug 2026 | 7:24 PM

ग्वालियर, 11 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में सोमवार शाम एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.

see more..

ग्वालियर में वृद्ध दंपति के खातों से 7.02 लाख रुपये की साइबर ठगी

11 Aug 2026 | 7:22 PM

ग्वालियर, 11 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक वृद्ध दंपति के बैंक खातों से कई बार में 7.02 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..