उत्तरकाशी, 08 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान स्याना चट्टी के पास लगातार हो रहे भूस्खलन से चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है।
कल देर रात भारी मात्रा मे हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ जाने से यातायात घंटों तक ठप रहा जिससे यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मार्ग बंद होने से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।