चेन्नई, 08 जुलाई (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम3) प्रक्षेपण यान के अगले अभियान के लिए क्रायोजेनिक इंजन का अंतिम उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
इसरो ने बताया कि एलवीएम3 प्रक्षेपण यान का सबसे ऊपरी हिस्सा सीई20 क्रायोजेनिक इंजन से संचालित होता है।
यह इंजन प्रक्षेपण यान को 19 से 22 टन तक की ताकत से आगे बढ़ाने में सक्षम है।