Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:46 Hrs(IST)
Parliament


बिना चर्चा के बैंककार बही साक्ष्य विधेयक लोक सभा में पारित

बिना चर्चा के बैंककार बही साक्ष्य विधेयक लोक सभा में पारित

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में बुधवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच बिना चर्चा के बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 पारित कर दिया गया।


एक बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे शुरू होने पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी तथा अन्य विपक्षी दलों के सदस्य 20 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी की जांच की मांग करते हुए हंगामा करने लगे थे।


हंगामे के बीच ही पीठासीन जगदम्बिका पाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चर्चा के लिए विधेयक पेश करने की अनुमति दी। इसके बाद उन्होंने विधेयक में संशोधन के नोटिस देने वालों के नाम पुकारे। किसी सदस्य के संशोधन पेश नहीं करने पर श्रीमती सीतारमण ने विधेयक पारित करने का प्रस्ताव किया। हंगामे के बीच बिना चर्चा के विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस विधेयक का उद्देश्य औपनिवेशिक दौर के 'बैंकर्स बुक्स एविडेंस एक्ट, 1891' को खत्म करना है।

 

यह एक आधुनिक कानूनी ढांचा बनाने का भी प्रस्ताव करता है। यह ढांचा देश के बैंकिंग सेक्टर के मुख्य रूप से डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में बदलने को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रस्तावित कानून बैंक के रिकॉर्ड की परिभाषा का काफी विस्तार करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड-आधारित रिकॉर्ड को भी शामिल किया गया है, ताकि ऑनलाइन बैंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड रखने और डिजिटल वित्तीय लेन-देन के बढ़ते चलन को मान्यता दी जा सके।


यह विधेयक बैंक अधिकारियों को अनावश्यक कानूनी परेशानी से बचाने के लिए सुरक्षा उपाय भी पेश करता है। इसमें प्रस्ताव है कि जिन मामलों में बैंक खुद कार्रवाई का पक्षकार नहीं है, वहां बैंक अधिकारियों को बुलाने या मूल बैंकिंग रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश देने से पहले अदालतों को लिखित रूप में 'विशेष कारण' दर्ज करना होगा।


इसके अलावा, यह कानून इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग रिकॉर्ड और डिजिटल सिग्नेचर के लिए सर्टिफिकेशन की ज़रूरतों को एक समान बनाने का प्रयास करता है। इसका मकसद अधिक कानूनी स्पष्टता प्रदान करना और न्यायिक कार्यवाही में इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को स्वीकार करने, उनकी पुष्टि करने और उनके इस्तेमाल को आसान बनाना है।


श्रवण उप्रेती
वार्ता

More News

एमएसएमई संशोधन विधेयक पर लगी संसद की मुहर

07 Aug 2026 | 3:15 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच शुक्रवार को "सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026" बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही राज्यसभा से पहले ही पारित इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गई।.

see more..

भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया राज्यसभा ने

07 Aug 2026 | 3:02 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) राज्यसभा ने नौ अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। .

see more..
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

07 Aug 2026 | 1:36 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने चढ़ावा चोरी तथा छात्रों पर पुलिस कार्रवाई मामले में गृहमंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने एक बार के स्थगन के बाद दोबारा 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की विपक्ष के सदस्य अपनी मांगों को लेकर पहले की तरह हंगामा और नारेबाजी करने लगे। हंगामा के बीच ही पीठासीन अधिकारी ने जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाए।

see more..
हंगामे के कारण राज्यसभा में नहीं हो सका प्रश्नकाल, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

हंगामे के कारण राज्यसभा में नहीं हो सका प्रश्नकाल, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

07 Aug 2026 | 1:34 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल नहीं हो सका और महज चार मिनट के भीतर सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। एक बार के स्थगन के बाद दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य खड़े होकर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के सदन में आने की मांग तथा अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच ही सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने रेल मंत्रालय से संबंधित प्रश्न पूछने के लिए समाजवादी पार्टी के रामजी लाल सुमन को पुकारा। जब पहला पूरक प्रश्न पूछने की बारी आयी तो श्री सुमन ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाना चाहा जिसकी सभापति ने अनुमति नहीं दी।

see more..

हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

07 Aug 2026 | 12:23 PM

नयी दिल्ली 07 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में विपक्षी सदस्यों ने शुक्रवार को अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच तथा राष्ट्रीय राजधानी में 20 जुलाई को विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी गई।.

see more..