Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:54 Hrs(IST)
Parliament


विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा में गुरुवार को भी नहीं चला प्रश्नकाल

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा में गुरुवार को भी नहीं चला प्रश्नकाल

नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण गुरुवार को भी प्रश्नकाल नहीं चल सका और अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी।


सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने की 81वीं बरसी पर इस विनाशकारी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। फिर सदन ने दो मिनट का मौन रखकर इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


अध्यक्ष ने इसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की, विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष आ गए। विपक्षी सदस्य अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में अनियमितता तथा छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार से जवाब देने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी और कोई सदस्य सरकार से अपना प्रश्न नहीं पूछ सका।


श्री बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत होने और अपने स्थान पर बैठने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रश्नकाल सदन का अत्यंत महत्वपूर्ण समय होता है और देश की जनता अपने प्रतिनिधियों के सवाल तथा सरकार के जवाब सुनना चाहती है।


उन्होंने कहा, "मेरा आग्रह है कि संसद में प्रश्नकाल चलने दीजिए। संसद चलनी चाहिए और संसद में संवाद जारी रहना चाहिए, लेकिन आप सुनियोजित तरीके से रोज हंगामा करते हैं और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। आपका आचरण अच्छा नहीं है। देश आपको देख रहा है। आपकी हर बात पर चर्चा की जाएगी और इसके लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।"


अध्यक्ष की अपील के बावजूद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा जारी रखा, जिसके बाद उन्होंने पांच मिनट के भीतर ही सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।


अभिनव सैनी
वार्ता

More News

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संंशोधन) विधेयक, 2026 लोकसभा से पारित

11 Aug 2026 | 3:47 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के अधिकार क्षेत्र और वित्तीय क्षमताओं का विस्तार करने वाला राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संंशोधन) विधेयक, 2026 मंगलवार को बिना चर्चा के पारित किया गया।.

see more..

केरल का नाम बदलने वाला विधेयक लोकसभा से पारित

11 Aug 2026 | 3:41 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के बीच केरल का नाम बदलकर केरलम् करने के प्रावधान वाला केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के लोकसभा से पारित किया गया।.

see more..
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

11 Aug 2026 | 3:13 PM

नयी दिल्ली 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के जिम्मेदारों के नाम उजागर करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। एक बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे शुरू होते ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गये। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाये। उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों को अपने-अपने स्थान पर जाने का आग्रह किया।

see more..
विद्यार्थियों के मामले में गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार: बिरला

विद्यार्थियों के मामले में गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार: बिरला

11 Aug 2026 | 3:00 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मामले में सदन में चर्चा और गृह मंत्री के जवाब को लेकर सहमत है तथा इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही बाधित नहीं की जानी चाहिए। प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे कि 20 जुलाई को राजधानी में पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय की जाये और इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह सदन में बयान दें। समाजवादी पार्टी के सदस्य अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच की मांग को लेकर नारे लगाते हुए शोरगुल करने लगे। श्री बिरला ने कहा कि सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर सहमति बनानी चाहिए। सदन की कार्यवाही चलनी चाहिए। विपक्ष की जो प्रमुख मांग है कि विद्यार्थियों के मामले में गृह मंत्री जवाब दें या चर्चा में भाग लें, सरकार ने इस पर सहमति जतायी है।

see more..