Monday, Jun 8 2026 | Time 20:54 Hrs(IST)
States » Punjab Haryana Himachal


मोहाली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, दो अपराधी गिरफ्तार, आईईडी बरामद

मोहाली, 04 जून (वार्ता) पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने सीमा पार संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी ठिकाने से संचालित आतंकवादी के दो सहयोगियों को मोहाली से गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी बरामद की है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और नेटवर्क से जुड़े अन्य विवरणों को फिलहाल जांच के हित में सार्वजनिक नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल एसएएस नगर (मोहाली) क्षेत्र में महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था।
डीजीपी यादव ने बताया कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम हो गई और सार्वजनिक सुरक्षा को संभावित गंभीर खतरे से बचा लिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक बरामद आईईडी को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे आतंकी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अब इस साजिश के पीछे मौजूद विदेशी हैंडलरों, स्थानीय सहयोगियों और अन्य संपर्कों की पहचान करने में जुटी हुई है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि आरोपियों के संबंध किन आतंकी संगठनों या आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।
डीजीपी यादव ने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंकवादी नेटवर्क तथा संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने दोहराया कि किसी भी आतंकी गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ठाकुर , जांगिड़
वार्ता
More News

जनप्रतिनिधियों की भूमिका केवल कानून बनाने तक सीमित नहीं महिपाल ढांडा

08 Jun 2026 | 8:32 PM

चंडीगढ़, 08 जून (वार्ता) हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका केवल कानून बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की भी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को जनहित के मुद्दों पर प्रभावी संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देकर उत्कृष्ट जनसेवा के लक्ष्य को मजबूत करना चाहिये।.

see more..

नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन को लेकर हरियाणा ने हितधारकों से मांगे सुझाव

08 Jun 2026 | 8:27 PM

चंडीगढ़, 08 जून (वार्ता) हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य सरकार नई श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए श्रमिकों, उद्योगों और अन्य हितधारकों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ उद्योगों के लिए सरल और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।.

see more..

गौतम ने ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख रुपये की लागत से बने आधुनिक 'एस्पिरेशनल शौचालय' का किया उद्घाटन

08 Jun 2026 | 8:23 PM

चंडीगढ़, 08 जून (वार्ता) हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को नगर परिषद पलवल के वार्ड नंबर-12 स्थित ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक 'एस्पिरेशनल शौचालय' का उद्घाटन किया। केन्द्र सरकार एवं हरियाणा सरकार के संयुक्त वित्तीय सहयोग से विकसित यह परियोजना स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है।.

see more..

तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने, संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : सैनी

08 Jun 2026 | 8:19 PM

चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र, 08 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं तथा संस्कारों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु तीर्थ स्थलों से नई ऊर्जा, प्रेरणा और चेतना लेकर लौटते हैं।.

see more..

फगवाड़ा में टेक्निकल सर्विसेज यूनियन का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया रोष

08 Jun 2026 | 7:50 PM

फगवाड़ा, 08 जून (वार्ता) पंजाब में फगवाड़ा के टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने सोमवार को होशियारपुर रोड पर सर्कल प्रधान सुरिंदरपाल के नेतृत्व में रोष रैली निकाली और प्रतीकात्मक रूप से पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। यूनियन ने पटियाला में बेरोजगार अप्रेंटिस लाइनमैनों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।.

see more..