Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:28 Hrs(IST)
States » Punjab Haryana Himachal


भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पुलिस की कॉर्पोरेट कार्यालयों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील

भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पुलिस की कॉर्पोरेट कार्यालयों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील

पंचकूला, 06 अगस्त(वार्ता) हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस ने शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों के लिए एक परामर्श (एडवाइजरी) जारी की है। इसमें उनसे आग्रह किया गया है कि वे 6 अगस्त, 2026 को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) की सुविधा उपलब्ध कराएं। 


हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि लगातार हो रही वर्षा के कारण गुरुग्राम की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर जलभराव तथा यातायात जाम की स्थिति बनने की प्रबल संभावना है।


उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अनावश्यक यातायात के दबाव को कम करने तथा सड़क प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन की सहायता के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट क्षेत्र और निजी प्रतिष्ठानों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की पुरजोर अपील की है।


प्रवक्ता के अनुसार, यदि गैर-जरूरी वाहनों की आवाजाही कम होती है तो यातायात प्रबंधन टीमों को यातायात सुचारु बनाए रखने तथा एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने में काफी सहायता मिलेगी।


उन्होंने कहा कि गुरुग्राम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने में कॉर्पोरेट संस्थानों और आम लोगों के सहयोग की सराहना करती है।


गुरुग्राम पुलिस ने अपने परामर्श के अंत में नागरिकों से अपील की है—"सुरक्षा सर्वोपरि, सावधानी से चलें।"


सं सैनी
वार्ता

More News

समय पर इलाज न मिलने से तड़प-तड़प कर मरे बेजुबान, गोरक्षा दल ने प्रदर्शन कर दिया धरना

11 Aug 2026 | 8:08 PM

भिवानी 11 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के भिवानी के पशुपालन विभाग की कथित लापरवाही और बेसहारा पशुओं के लिए आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की कमी के विरोध में गोरक्षा दल ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गोरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर पशुओं के लिए 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।.

see more..

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

11 Aug 2026 | 8:05 PM

चंडीगढ़ 11 अगस्त (वार्ता) सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। बैठक में नागरिक-सैन्य समन्वय को मजबूत करने क्षेत्रीय सुरक्षा और पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।.

see more..

ब्रिटिश उप उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो ने पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से की मुलाकात

11 Aug 2026 | 7:56 PM

चंडीगढ़, 11 अगस्त (वार्ता) ब्रिटिश उप उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो और ब्रिटिश हाई कमीशन की वरिष्ठ सलाहकार (अर्थशास्त्र, जलवायु एवं विकास) मधु मिश्रा ने मंगलवार को पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से पंजाब सिविल सचिवालय-1, चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। .

see more..

आधार कार्ड के बिना भी मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति

11 Aug 2026 | 7:54 PM

भिवानी, 11 अगस्त (वार्ता) हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नागरिक आधार कार्ड के बिना भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन या किसी त्रुटि के संबंध में दावा एवं आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त तक प्राप्त की जाएंगी, जबकि 28 सितंबर तक इनका निपटान किया जाएगा।.

see more..

इंजीनियरों,कर्मचारियों के निलंबन रद्द करने तथा वेतन जारी करने के लिए एलजी और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग: एआईपीईएफ

11 Aug 2026 | 7:50 PM

चंडीगढ़, 11 अगस्त (वार्ता) ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बिजली क्षेत्र के इंजीनियरों एवं कर्मचारियों के निलंबन आदेश तत्काल रद्द करने, रोके गये वेतन जारी करने तथा कथित उत्पीड़न की सभी कार्रवाई वापस लेने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। .

see more..