Monday, Jan 19 2026 | Time 00:44 Hrs(IST)
States » Uttar Pradesh


योगी ने संगम में लगायी आस्था की डुबकी

योगी ने संगम में लगायी आस्था की डुबकी

प्रयागराज, 10 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में लगे माघ मेले में संगम पर स्नान किया और मां गंगा की पूजा अर्चना की। उन्होंने तीन बार आस्था की डुबकी लगाई और बाद में संगम नोज के पास सतुआ बाबा के साथ नौका की सवारी भी की।मुख्यमंत्री के साथ मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और नंद गोपाल नंदी ने भी संगम में स्नान किया। इसके बाद योगी ने संगम नोज पर गंगा पूजन किया।

संगम तट के पास वे करीब 32 मिनट तक रहे।


योगी ने लेटे हनुमान जी का भी दर्शन-पूजन किया फिर सतुआ बाबा के शिविर की ओर प्रस्थान किए। गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जगद्गुरु महामंडलेश्वर सतुआ बाबा के शिविर में साधु-संतों के साथ भोजन करेंगे। उसके बाद आईसीसीसी सभागार में माघ मेला की समीक्षा बैठक करेंगे। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

 

दरअसल, 44 दिनों तक चलने वाले माघ मेले में रोजाना 10 लाख के आसपास श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बाद भी संगम की रेती पर साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी डेरा जमाए हैं।

 

सं प्रदीप
वार्ता

More News

जनकल्याणकारी नीतियों से पारिवारिक विवादों को मिलेगा समाधान: रविंद्र जायसवाल

18 Jan 2026 | 10:24 PM

कानपुर 18 जनवरी, (वार्ता) उत्तर प्रदेश के स्टाम्प, न्यायालय एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को कहा कि प्रदेश सरकार सम्पत्ति से सम्बन्धित पारिवारिक विवादों के निस्तारण की दिशा में निरन्तर प्रभावी कदम उठा रही है। .

see more..

सोनभद्र में अलाव से लगी आग में झुलसी बुजुर्ग की मृत्यु

18 Jan 2026 | 10:16 PM

सोनभद्र 18 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र में रविवार की शाम अलाव तापते समय झोपड़ी में लगी आग में झुलस कर वृद्ध महिला की मौत हो गई।.

see more..

ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा चालक की मृत्यु,छह घायल

18 Jan 2026 | 10:12 PM

बांदा 18 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौन्ध क्षेत्र में रविवार को एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक और ऑटो की टक्कर .

see more..

हमीरपुर में बलात्कार और धर्मांतरण के आरोपी की दुकानों के लाइसेंस निलंबित

18 Jan 2026 | 10:09 PM

हमीरपुर 18 जनवरी (वार्ता) हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में हिंदू किशोरी के साथ रेप व धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोपी के दोनो लकड़ी की दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है वहीं सिंचाई विभाग को आदेश है कि जांच कर बताया जाये कि आरोपी का मकान सिचाई विभाग की कितनी जमीन में बना हुआ है ताकि उस पर कार्यवाही की जा सके।.

see more..

बबीता चौहान ने उतारी गंगा जी की आरती

18 Jan 2026 | 10:03 PM

प्रयागराज 18 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे माघ मेला में आज मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम तट के न्यू अरेल घाट पर प्रतिदिन होने वाली संगम आरती में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान विशिष्ट रूप से उपस्थित हुई।.

see more..