Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:23 Hrs(IST)
States » Uttar Pradesh


राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप, अजय राय बोले- हर हाल में होगा कार्यक्रम

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप, अजय राय बोले- हर हाल में होगा कार्यक्रम

लखनऊ, 6 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रोकने के लिए राज्य सरकार दबाव बना रही है।


श्री राय ने यूनीवार्ता से कहा कि प्रयागराज के केपी ग्राउंड में 8 अगस्त को शाम पांच बजे प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए पहले ही अनुमति मिल चुकी है, लेकिन अब कार्यक्रम स्थल का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट पर अनुमति रद्द करने का दबाव डाला जा रहा है।


उन्होने कहा कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम देशभर में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले कोटा में भी भाजपा सरकार ने कार्यक्रम में व्यवधान डालने का प्रयास किया था।


उन्होंने कहा कि प्रयागराज में राहुल गांधी छात्रों, विशेषकर अपने भविष्य को लेकर चिंतित युवा छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे।


उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं और इस पूरे मामले में गुजरात की कुछ बड़ी कंपनियों तथा एजेंसियों की भूमिका रही है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि कार्यक्रम के लिए 30 जुलाई को ही केपी ट्रस्ट से अनुमति मिल गई थी और उनके पास इसका अनुमति पत्र मौजूद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ट्रस्ट पर अनुमति वापस लेने का दबाव बना रही है। उनका आरोप था कि सरकार ने पहले कोटा और देहरादून में भी इसी तरह कार्यक्रमों को प्रभावित करने की कोशिश की थी।


श्री राय ने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारियों, जिनमें एडीसीपी भी शामिल हैं, से मुलाकात की है और सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन कर रही है।


उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां राहुल गांधी के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, वहां भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें उन्हें रद्द कराने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना कार्यक्रम आयोजित करेगी और छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।


गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ संवाद करने वाले हैं। प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले केपी ट्रस्ट ने बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान पैदा होने और कोर्ट के नियमों का हवाला देते हुए पूर्व में दी हुई अनुमति को निरस्त कर दिया है। जिसके बाद से कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि सरकार के दबाव में ट्रस्ट ने यह कदम उठाया है।


राय प्रदीप
वार्ता

More News

भदोही में लापता किशोर का शव पेड़ से लटका मिला

11 Aug 2026 | 8:10 PM

भदोही, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक नवयुवक का शव घर के पास तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला। युवक दो दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।.

see more..

हरदोई में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित

11 Aug 2026 | 8:08 PM

हरदोई, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टड़ियावां विकासखंड स्थित कोटरा प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर वायरल वीडियो के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है। विद्यालय में भोजन बनाने वाले रसोइयों को भी चेतावनी दी गई है।.

see more..

सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव

11 Aug 2026 | 7:54 PM

हमीरपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गांव तक सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज एक कान्वेंट स्कूल के सैकड़ों छात्र मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। छात्रों और उनके अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैठकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।.

see more..

छात्रवृत्ति मामले में 250 शिक्षण संस्थाओं को नोटिस, 150 ने नहीं दिया जवाब

11 Aug 2026 | 7:51 PM

सहारनपुर, 11 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में छात्रवृत्ति में अनियमितताओं को लेकर समाज कल्याण विभाग ने 250 शिक्षण संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। .

see more..

दारुल उलूम में जलाभिषेक की घोषणा करने वाले हिंदू रक्षा दल नेता पुरा महादेव पहुंचे, देवबंद में पुलिस सतर्क

11 Aug 2026 | 7:48 PM

देवबंद (सहारनपुर), 11 अगस्त (वार्ता) सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद परिसर में जलाभिषेक करने की घोषणा करने वाले उत्तराखंड हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ललित शर्मा मंगलवार को देवबंद नहीं पहुंचे। पुलिस के अनुसार ललित शर्मा ने बागपत के बालैनी स्थित प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी घोषणा के मद्देनजर देवबंद में पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। .

see more..