Monday, May 18 2026 | Time 14:45 Hrs(IST)
world


ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य फिर कभी बंद न करने पर सहमत: ट्रंप

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य फिर कभी बंद न करने पर सहमत: ट्रंप

वाशिंगटन/ तेहरान 18 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर कभी बंद न करने पर सहमत हो गया है जबकि ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखता है तो वह जलडमरूमध्य को बंद कर देगा।


श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “ अब इसका (होर्मुज का) इस्तेमाल दुनिया के खिलाफ हथियार के रूप में नहीं किया जाएगा। दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन।”

 

दूसरी ओर, ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगर ग़ालिबाफ़ ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन तेहरान की अनुमति से ही होगा।

 

ईरान की यह चेतावनी श्री ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद आयी है, जिसमें उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य ‘पूरी तरह से खुला’ है और व्यापार के लिए तैयार है, लेकिन ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी।

 

श्री ट्रंप ने यह भी दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से ‘बहुत खुश’ हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, “ चीन में राष्ट्रपति शी से हमारी मुलाकात विशेष और संभवतः ऐतिहासिक होगी। मैं राष्ट्रपति शी के साथ मुलाकात के लिए उत्सुक हूं, इसमें बहुत कुछ हासिल किया जाएगा। ”

 

श्री ट्रम्प 14 से 15 मई तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईरान ने यह भी घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और सभी जहाजों के आवागमन के लिए तैयार है।

 

श्री ट्रम्प ने कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और सभी जहाजों के आवागमन के लिए तैयार है लेकिन ईरान के संबंध में नौसैनिक नाकाबंदी तब तक लागू रहेगी जब तक ईरान के साथ हमारा समझौता शत-प्रतिशत पूरा नहीं हो जाता।”

 

उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति समाप्त होने के बाद, उन्हें नाटो से मदद की पेशकश करते हुए एक कॉल आया था। श्री ट्रम्प ने कहा, “ मैंने उनसे दूर रहने को कहा था, जब तक कि वे सिर्फ अपने जहाजों में तेल भरना न चाहें। जरूरत पड़ने के समय वे काम नहीं आये, एक कागज़ी शेर हैं।”

 

उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर को उनकी ‘महान बहादुरी और मदद’ के लिए धन्यवाद दिया।

 

श्री ट्रंप ने जोर देकर कहा कि यह समझौता किसी भी तरह से लेबनान से जुड़ा नहीं है। “…लेकिन हम लेबनान को फिर से महान बनाएंगे।” उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका की मदद से सभी समुद्री बारुदी खदानें हटा दी हैं या फिर वह हटा रहा है।

 

श्री ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन समेत अमेरिकी मीडिया पर फिर से हमला करते हुए कहा कि उन्हें “समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। वे ईरान की स्थिति पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करने का बहाना ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें मिल नहीं रहा। वे सही समय पर बस इतना क्यों नहीं कह देते, 'राष्ट्रपति महोदय, आपने अच्छा काम किया है, और वे अपनी विश्वसनीयता वापस हासिल करना शुरू कर दें। ”

 

इसी से संबंधित एक अन्य घटनाक्रम में, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) नौसेना ने एक बयान जारी कर जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के संबंध में एक नया आदेश जारी किया है।

 

नये आदेश के अनुसार, “ नागरिक जहाज केवल ईरान द्वारा निर्धारित मार्ग से ही गुजर सकेंगे, सैन्य जहाजों का जलडमरूमध्य से गुजरना अभी भी प्रतिबंधित रहेगा, आवागमन केवल आईआरजीसी नौसेना की अनुमति से  ही संभव है और युद्धक्षेत्र में शांति के दौरान और लेबनानी युद्धविराम लागू होने के बाद कोई भी आवागमन समझौते के अनुरूप ही होगा। ”

 

उप्रेती.श्रवण
वार्ता

More News

स्वीडन की यात्रा संपन्न होने के बाद ओस्लो रवाना हुए मोदी

18 May 2026 | 12:37 PM

गोथेनबर्ग, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वीडन की दो दिन की यात्रा संपन्न होने के बाद पांच देशों की अपनी यात्रा के चौथे पड़ाव के लिए सोमवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो रवाना हो गए। .

see more..

अमेरिका में एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान टकराए, पायलट सुरक्षित बाहर निकले

18 May 2026 | 12:33 PM

वाशिंगटन, 18 मई (वार्ता) अमेरिका के इडाहो प्रांत में आयोजित एक एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये, गनीमत रही दोनों विमानों के पायलट सुरक्षित पैराशूट के जरिए बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि चारों कर्मियों की हालत स्थिर है।.

see more..
भारत और स्वीडन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में छह समझौतों से संबंधों को नयी ऊर्जा और गति मिलेगी: मोदी

भारत और स्वीडन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में छह समझौतों से संबंधों को नयी ऊर्जा और गति मिलेगी: मोदी

18 May 2026 | 11:59 AM

गोथेनबर्ग (स्वीडन) 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और स्वीडन के बीच सुरक्षा, आर्थिक, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहित छह क्षेत्रों में हुए समझौतों और घोषणाओं से भारत-स्वीडन संबंधों को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। स्वीडन की यात्रा पर गये श्री मोदी ने रविवार देर रात स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की जिसके बाद दोनों देशों ने छह क्षेत्रों में सहयोग की घोषणा और समझौते किये।

see more..
भारत- स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान

भारत- स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान

18 May 2026 | 10:21 AM

गोथेनबर्ग 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता को बेहद सार्थक बताते हुए कहा है कि परस्पर बढते सहयोग को देखते हुए दोनों देशों ने संबंधों को रणनीति साझेदारी के स्तर तक ले जाने का निर्णय किया है। .

see more..

अमेरिका ने ईरान के सामने रखा नया 5-सूत्री प्रस्ताव, यूरेनियम सौंपने और परमाणु प्रतिबंधों की शर्त

17 May 2026 | 11:21 PM

तेहरान, 17 मई (वार्ता) अमेरिका ने ईरान के साथ जारी तनाव को कम करने और बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए तेहरान के सामने एक नया पांच-सूत्री प्रस्ताव पेश किया है। .

see more..