तेहरान, 08 जुलाई (वार्ता) ईरान ने बुधवार को कहा कि उस पर अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है।
अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मंगलवार रात कहा था कि अमेरिका ने ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में’ ईरान के खिलाफ सिलसिलेवार हमले शुरू किये हैं।
सेंटकॉम ने बाद में बुधवार को कहा कि उसने अपना अभियान पूरा कर लिया है, जिसमें वायु रक्षा प्रणाली, जहाज-रोधी मिसाइल प्रणाली और छोटी नावों सहित 80 से अधिक ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।