Friday, Dec 12 2025 | Time 12:21 Hrs(IST)
भारत


रबी सीजन में कुल बुवाई का रकबा 640 लाख हेक्टेयर

रबी सीजन में कुल बुवाई का रकबा 640 लाख हेक्टेयर

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) देश में रबी सीजन में कुल बुवाई का रकबा 640 लाख हेक्टेयर हो गया है जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकडा 637.49 लाख हेक्टेयर रहा था।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि वर्ष 2024-25 के रबी सीजन

में गेंहू की बुवाई का रकबा 315.63 लाख हेक्टेयर से बढ़कर लगभग 320 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है। इसी तरह से पिछले वर्ष की इसी अवधि के 139.29 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष लगभग 141.69 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की गयी है। इसी अवधि में श्री अन्न एवं मोटे अनाज के अंतर्गत 54.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की गयी है, जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 54.63 लाख हेक्टेयर था।

आंकड़ों के अनुसार धान की बुवाई इसी सीजन में 26.14 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 26.20 लाख हेक्टेयर में हो गयी है। तिलहन का रकबा 97. 62 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 101. 90 लाख हेक्टेयर हो गया है।

सत्या.श्रवण

वार्ता

More News

खरगे-राहुल ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

12 Dec 2025 | 10:17 AM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।.

see more..

मोदी ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

12 Dec 2025 | 9:57 AM

नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 13 दिसंबर)

12 Dec 2025 | 8:18 AM

नयी दिल्ली 12 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।.

see more..

उमर खालिद को बहन की शादी के लिए अंतरिम जमानत मंजूर

12 Dec 2025 | 12:19 AM

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों के पीछे साजिश के आरोपी जेएनयू के पूर्व स्कॉलर एवं एक्टिविस्ट उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका गुरुवार को मंजूर कर ली।.

see more..

यूडीआईएन ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा, 80 हजार करोड़ की धोखाधड़ी रोकी : नंदा

11 Dec 2025 | 10:07 PM

नयी दिल्ली 11 दिसंबर वार्ता भारतीय हिन्दी लेखाकार (आईसीएआई) के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने कहा है कि विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या (यूडीआईएन) से धोखाधड़ी के मामलों को। रोकने में काफी मदद मिली है। .

see more..