Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:22 Hrs(IST)
मनोरंजन


'रामायणः द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' का ट्रेलर रिलीज

'रामायणः द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 10 जनवरी (वार्ता)गीक पिक्चर्स इंडिया की फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर में शानदार विजुअल्स और भव्य युद्ध दृश्यों को दिखाया गया है, जो दर्शकों को अयोध्या, जहां प्रिंस राम का जन्म हुआ; मिथिला, जहां उन्होंने सीता से विवाह किया, पंचवटी का जंगल, जहां राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास बिताया; और लंका, जहां भगवान राम और रावण के बीच ऐतिहासिक युद्ध हुआ, इन सभी स्थानों में ले जाता है। यह सब कुछ खूबसूरती से जापानी एनीमे स्टाइल में पेश किया गया है।

युगो साको की सोच और कोइची सासाकी और राम मोहन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक खास भारत-जापान का मिलाजुला प्रोजेक्ट है, जिसमें 450 से ज्यादा आर्टिस्ट्स ने करीब 1,00,000 हाथ से बने सेल्स का इस्तेमाल किया है।

गीक पिक्चर्स इंडिया के सीईओ मोक्ष मोदगिल ने एक बयान में कहा, यह फिल्म अब तक की सबसे बेहतरीन कहानियों में से एक को सम्मानित करती है। भारत में हममें से बहुतों के लिए, ये फिल्म हमारे बचपन का एक खास हिस्सा रही है, और अब इसे सिनेमाघरों में रिलीज़ करना हमारे लिए पसंदीदा फिल्म का फिर से जिंदा होना है। मैं नई पीढ़ी के लिए बहुत खुश हूँ, की वे 24 जनवरी को अपने परिवार और बच्चों के साथ इस फिल्म का अनुभव करें।

फिल्म के निर्माता अर्जुन अग्रवाल ने कहा, रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये हमारी भारतीय धरोहर का जश्न है। बचपन में इस फिल्म को देखते हुए, इसने मुझे कहानी सुनाने और भारतीय संस्कृति से प्यार करने की प्रेरणा दी। आज, मुझे इसके रीमेक का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस हो रहा है। ये फिल्म उम्र, जगह और पीढ़ियों से परे है, और मैं इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शक सिनेमाघरों में इसका जादू फिर से देखें।

श्री वी. विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा वो कहानी है जो अलग-अलग संस्कृतियों और देशों में गूंजती है, क्योंकि ये शाश्वत मूल्यों धर्म, साहस और प्यार - को दिखाती है। वाल्मीकि की रामायण से लेकर तुलसीदास के रामचरितमानस और कंबन के रामावतारम तक, इस कहानी ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। आज की पीढ़ी के लिए इस महान फिल्म को फिर से लाना मेरे लिए गर्व की बात है, जो इसे पहले कभी नहीं देख पाए।

रामायणः द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा ट्रेलर पहली बार 4के में 24 जनवरी को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए थिएट्रिकली डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

प्रेम

वार्ता

More News

मनोरंजन-सहगल महानायक दो अंतिम मुंबई

18 Jan 2026 | 1:25 PM

वर्ष 1930 में कोलकाता के न्यू थियेटर के बी.एन. सरकार ने सहगल को 200 रुपए मासिक पर अपने यहां काम करने का मौका दिया। वहां उनकी मुलकात संगीतकार आर. सी. बोराल से हुई जो सहगल की प्रतिभा से काफी प्रभावित हुई। धीरे-धीरे सहगल न्यू थियेटर मे अपनी पहचान बनाते चले गए। शुरूआती दौर में बतौर अभिनेता सहगल को वर्ष 1932 में प्रदर्शित उर्दू फिल्म ‘मोहब्बत के आंसू’ में काम करने का मौका मिला।वर्ष 1932 में ही बतौर कलाकार उनकी दो और फिल्में ‘सुबह का सितारा’और ‘जिंदा लाश’ भी प्रदर्शित हुई लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।.

see more..

12 जून 2026 को रिलीज होगी धमाल 4

18 Jan 2026 | 11:10 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म धमाल 412 जून 2026 को रिलीज होगी।.

see more..

जापान में 'पुष्पा' का चढ़ा बुखार, टोक्यो में अल्लू अर्जुन का रहा जलवा

17 Jan 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया जापान यात्रा के दौरान वहां की राजधानी टोक्यो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अर्जुन ने प्रशंसकों को जापानी में संबोधित कर और अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का एक लोकप्रिय डायलॉग स्थानीय भाषा में बोलकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने भीड़ से जबरदस्त वाहवाही और तालियां बटोरीं।.

see more..

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..