Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:55 Hrs(IST)
खेल


फ्यूचर स्टार्स लीग में ट्रांजिशन एफए को जीता दोहरा खिताब

फ्यूचर स्टार्स लीग में ट्रांजिशन एफए को जीता दोहरा खिताब

नयी दिल्ली 18 दिसंबर (वार्ता) एचसीएल दिल्ली फ्यूचर स्टार्स यूथ लीग में अंडर-15, 17 और 19 आयु वर्गों के खेले गए मुकाबलों में ट्रांजिशन एफए ने 15 एवं 17 साल तक के आयु वर्गों के खिताब जीते।

दिल्ली सॉकर एसोसिएशन (डीएसए) द्वारा आयोजित लीग में ट्रांजिशन एफए के खिलाड़ियों ने शानदार खेल मुजाहिरा करते हुए 15 एवं 17 साल तक के आयु वर्गों के खिताब जीतने में सफल रहे।

19 साल वर्ग में दिल्ली इलीट एफसी विजेता रही, जबकि इंडिया यूनाइटेड एफए ने दूसरा स्थान पाया आयोजन समिति के अनुसार, अंडर-13 का फाइनल खेला जाना बाकी है, जिसमें 23 टीमों की भागीदारी रही है। सभी आयु वर्गकी विजेता और उपविजेता टीमें अगले सीजन के टायर 1 में भाग लेंगी।

15 साल वर्ग में 21 टीमों ने, 17 साल में 19 और 19 साल वर्ग में 23 टीमों ने भाग लिया।

आयोजक डीएसए के अनुसार चार आयु वर्गों के आयोजनों में प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आए हैं, जिन्हें डीएसए ने चिन्हित किया है।

राम

वार्ता

More News

आरसीबी वडोदरा में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी

18 Jan 2026 | 6:48 PM

वडोदरा,18 जनवरी (वार्ता) टूर्नामेंट में अभी तक अपने चारों मैच जीत चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के वडोदरा लेग की शुरुआत में गुजरात जायंट्स (जीजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। वहीं लगातार दो मैच हार चुकी जीजी को अपनी तीसरी जीत की तलाश रहेगी।.

see more..

सबालेंका ने फेडरर और रॉड लेवर के साथ 'परफेक्ट' सेल्फी ली

18 Jan 2026 | 6:37 PM

मेलबर्न, 18 जनवरी (वार्ता) अपने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन कैंपेन की शुरुआत करने के लिए, आर्यना सबालेंका ने वेन्यू पर टिएंट्सोआ राकोतोमंगा राजाओना पर 6-4, 6-1 से जीत के लिए दो बहुत खास मेहमानों को बुलाया था।.

see more..

पार्थ जिंदल ने मुंबई हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की

18 Jan 2026 | 6:26 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) पार्थ जिंदल ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया और 1 घंटे 56 मिनट में इसे पूरा किया।.

see more..

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..