Saturday, Jul 11 2026 | Time 20:43 Hrs(IST)
खेल


यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को दिया 144 रनों का लक्ष्य

यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को दिया 144 रनों का लक्ष्य

वडोदरा 16 फरवरी (वार्ता) कप्तान दीप्ति शर्मा (39) और उमा छेत्री (24) रनों की पारियों के दम पर यूपी वॉरियर ने रविवार को वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्युपीएल) के तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां गुजराज जायंट्स की कप्तान एश्ली गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे (15) का विकेट गवां दिया। अगले ही ओवर में एश्ली गार्डनर ने दिनेश वृंदा (छह) को बोल्ड कर यूपी को दूसरा झटका दिया। इसके बाद उमा छेत्री और कप्तान दीप्ति शर्मा ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर में उमा छेत्री, डिएंड्रा डॉटिन की गेंद पर प्रिया मिश्रा के हाथो लपकी गई। उमा छेत्री ने 27 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 24 रन बनाये। तालिया मैक्ग्रा (शून्य), ग्रेस हैरिस (चार), श्वेता सहरावत (16) और सोफ़ी एकल्सटन (दो) रन बनाकर आउट हुई। दीप्ति शर्मा ने 27 गेंदों में छह चौके लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। उन्हें 16वें ओवर में प्रिया मिश्रा ने आउट किया। साइमा ठाकोर (15) रन आउट हुई । अलाना किंग 14 गेंदों में (19) नाबाद रही। यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाये।

गुजरात जायंट्स की ओर से प्रिया मिश्रा ने तीन, डिएंड्रा डॉटिन और एश्ली गार्डनर ने दो-दो विकेट लिये। काश्वी गौतम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।



राम

वार्ता

More News

क्रांति गौड़ का पंजा, भारत को मिली 115 रन की बढ़त

11 Jul 2026 | 8:13 PM

लंदन, 11 जुलाई (वार्ता) क्रांति गौड़ ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में पांच विकेट लेकर इंग्लैंड को एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 170 रन पर समेत दिया और भारत को 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। .

see more..

पृथिका प्रदीप ने आर्चरी वर्ल्ड कप में जीते कांस्य और रजत

11 Jul 2026 | 7:56 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता)भारतीय तीरंदाज पृथिका प्रदीप ने शनिवार को आर्चरी वर्ल्ड कप 2026 स्टेज-4 में कंपाउंड वर्ग में भारत के अभियान की अगुवाई करते हुए व्यक्तिगत कांस्य पदक और महिला टीम के साथ रजत पदक जीता। ये दोनों पदक आर्चरी वर्ल्ड कप में पृथिका प्रदीप के करियर के पहले पदक हैं।.

see more..

हॉकी इंडिया ने असुंता लकड़ा के सिलेक्शन से जुड़े आरोपों को खारिज किया

11 Jul 2026 | 7:51 PM

रांची, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और हॉकी इंडिया सिलेक्शन कमिटी की सदस्य असुंता लकड़ा ने 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला टीम के सिलेक्शन प्रोसेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठकों में उन्हें शामिल नहीं किया गया।.

see more..

सिनर का तूफ़ान रोकने उतरेंगे ज्वेरेव

11 Jul 2026 | 6:07 PM

लंदन, 11 जुलाई (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर और दूसरी सीड अलेक्जेंडर ज़्वेरेव रविवार को विंबलडन चैंपियनशिप मैच के लिए कोर्ट पर उतरेंगे और दोनों ही 'द ऑल इंग्लैंड क्लब' के लॉन पर एक यादगार जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।.

see more..

विंबलडन ने तेंदुलकर, कोहली, गिल को भारतीय क्रिकेट की तीन पीढ़ियों के रूप में सम्मानित किया

11 Jul 2026 | 5:51 PM

लंदन,11 जुलाई (वार्ता) विंबलडन ने एक विशेष सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की तीन पीढ़ियों को सम्मानित किया, जिसमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शुभमन गिल शामिल हैं। .

see more..