Friday, Dec 12 2025 | Time 12:51 Hrs(IST)
बिजनेस


जूमकार के रणनीतिक और वित्तीय सलाहकार बनाए गए उरी लेविन

जूमकार के रणनीतिक और वित्तीय सलाहकार बनाए गए उरी लेविन

बेंगलुरु 22 अक्टूबर (वार्ता) सेल्फ ड्राइव कार शेयरिंग मार्केटप्लेस ज़ूमकार होल्डिंग्स ने वेज के सह संस्थापक और इंफ़ोसिस के पूर्व बोर्ड सदस्य उरी लेविन को अपना रणनीतिक और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया है।

उरी लेविन ने मंगलवार को कहा, "मैं वापस आकर रोमांचित हूं। मुझे ज़ूमकार में फिर से शामिल होने और इसके विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए अपने अनुभव का लाभ उठाने पर गर्व है। हमारा उद्देश्य उभरते बाजारों में गतिशीलता समाधानों को बढ़ाना है, यह सुनिश्चित करते हुए कि हम बढ़ती मांग को कुशलतापूर्वक और स्थायी रूप से पूरा कर सकें। मैं आगे की यात्रा के लिए तत्पर हूं।"

ज़ूमकार के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हिरोशी निशिजिमा ने श्री लेविन की वापसी के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "श्री उरी का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है। ग्राहकों की चुनौतियों को हल करने और कारोबार को बढ़ाने की उनकी प्रतिभा उन्हें ज़ूमकार के विकास को आगे बढ़ाने के लिए एकदम उपयुक्त बनाती है। हम श्री उरी के साथ भविष्य को लेकर उत्साहित हैं।"

उल्लेखनीय है कि श्री लेविन ने वर्ष 2021 से 2023 तक जूमकार बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम किया और अब वे समस्या समाधान, परिचालन उत्कृष्टता और पूंजी वृद्धि पर ज़ोर देते हुए ज़ूमकार टीम को रणनीतिक निगरानी प्रदान करेंगे। इस रणनीतिक सलाहकार समझौते के हिस्से के रूप में श्री लेविन के पास ज़ूमकार के अध्यक्ष के रूप में लौटने का अवसर है।

सूरज

वार्ता

More News

रुपये में शुरुआती गिरावट, 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़का

12 Dec 2025 | 10:31 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये की गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही और पहली बार एक डॉलर 90.50 रुपये से अधिक का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर गुरुवार को 90.32 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 11 पैसे टूटकर 90.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी। यह रुपये का ऐतिहासिक निचला स्तर है।
खबर लिखे जाते समय यह पांच पैसे नीचे 90.37 रुपये प्रति डॉलर पर थी।
अजीत
वार्ता.

see more..

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

12 Dec 2025 | 10:30 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।.

see more..

श्रेष्ठ विश्वविद्यालय ही किसी देश को श्रेष्ठ बनाते हैं: मुकेश अंबानी

11 Dec 2025 | 9:27 PM

गाँधीनगर , 11 दिसंबर (वार्ता) देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के योगदान को रेखांकित करते हुए गुरुवार को कहा कि जिन देशों के विश्वविद्यालय श्रेष्ठ स्तर के होते हैं वही देश दुनिया का नेतृत्व करते हैं।.

see more..