Saturday, Mar 14 2026 | Time 05:22 Hrs(IST)
भारत


द्वारका में रविवार को उत्तराखंडी उत्तरायणी महोत्सव का आयोजन

द्वारका में रविवार को उत्तराखंडी उत्तरायणी महोत्सव का आयोजन

नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में बहुप्रतीक्षित उत्तराखंडी उत्तरायणी महोत्सव-2025 रविवार को द्वारका में आयोजित किया जायेगा। यह उत्तराखंड की समृद्ध परंपराओं और विरासत का भव्य उत्सव है। इस वर्ष का विषय ‘उत्तराखंड 0 किमी’ है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का प्रतीक है।

द्वारका उत्तराखंडी उत्तरायणी समिति (डी.यू.यू.एस.) द्वारा 12 जनवरी को इस महोत्सव को प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह आयोजन प्रतिभागियों को उत्तरायणी के आनंदमय उत्सव का अनुभव करने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। उत्तरायणी उत्तराखंड का एक प्रमुख त्योहार है, जो सूर्य के क्रमण और बदलते मौसम का प्रतीक है और इसे पूरे राज्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

महोत्सव में उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें माया उपाध्याय, दर्शन फरसवान, सौरव मैठाणी, उषा भट्ट पांडे, नीरज बवारी, स्वाति पहाड़ी, भगवत मनराल, सुभाष पांडे और हरीश शर्मा शामिल हैं। लोकगीतों की मधुर धुनों से लेकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों तक, यह आयोजन आपको देवभूमि उत्तराखंड के मनोरम और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध परिदृश्यों में ले जाएगा।

डी.यू.यू.एस. के अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत ने कहा, “द्वारका उत्तराखंडी उत्तरायणी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं है, यह उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव मनाने और इसे संजोने वालों के बीच सामुदायिक बंधन को मजबूत करने का एक जीवंत मंच है।” उन्होंने कहा कि हम सभी को इस उल्लासपूर्ण उत्सव में भाग लेने के लिए स्नेहपूर्वक आमंत्रित करते हैं।

सचिव जगदीश एस. नेगी ने दिल्ली में रहने वाली युवा पीढ़ी से इस महोत्सव में भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की अपील की।

उप्रेती.संजय

वार्ता

More News

कैश-फॉर-क्वेरी मामला : लोकपाल अधिनियम के तहत मंजूरी से जुड़े कानून पर सुप्रीम कोर्ट करेगा स्थिति स्पष्ट

13 Mar 2026 | 10:57 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोपी लोक सेवकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने और मुकदमा शुरू करने के लिए जांच एजेंसियों को दी जाने वाली मंजूरी को नियंत्रित करने वाले कानूनी संरचना की जांच करने पर सहमत हो गया है।.

see more..

दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री ने गोयल से की मुलाकात

13 Mar 2026 | 10:42 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) भारत की यात्रा पर दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू ने शुक्रवार को राजधानी में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की और दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। श्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा," भारत-कोरिया आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हमारी सकारात्मक चर्चा हुई। हमने व्यापार को और गहरा करने, भारत से विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने और दोनों देशों के उद्यमों के लिए के लिए नए अवसर खोलने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।".

see more..

हरियाणा में वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए विश्व बैंक देगा सहायता

13 Mar 2026 | 10:33 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) हरियाणा की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और युवाओं एवं महिलाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा करने मैं सहायता के उद्देश्य से विश्व बैंक ने केंद्र सरकार और हरियाणा राज्य सरकार के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किया है।.

see more..

नीति आयोग के राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2026 में गोवा दूसरे स्थान पर

13 Mar 2026 | 9:27 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि नीति आयोग के राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (एफएचआई) 2026 में राज्य का दूसरा स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का क्षण है और यह राजकोषीय अनुशासन और जिम्मेदार शासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।.

see more..

इंडिगो 14 मार्च से टिकटों पर लगायेगी 'फ्यूल चार्ज', उड़ान होगी महंगी

13 Mar 2026 | 8:59 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि का बोझा यात्रियों के साथ साझा करने का निर्णय करते हुए अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लागू करने की घोषणा की है जो गंतव्य के हिसाब से 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक होगा ।.

see more..