Wednesday, Feb 11 2026 | Time 11:59 Hrs(IST)
खेल


वैशाली ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

वैशाली ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) भारत की आर वैशाली ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

वैशाली ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में चीन की झू जिनर को हराया, लेकिन सेमीफाइनल में चीन की ही जू वेनजुन से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टरफाइनल में वैशाली ने झू जिनर को 2.5-1.5 से शिकस्त दी। चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रही वैशाली को सेमीफाइनल में जू वेनजुन के खिलाफ 0.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा। जू वेनजुन ने फाइनल में हमवतन लेई टिंगजी को 3.5-2.5 से हराकर ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद ने वैशाली की इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा की।

आनंद ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वैशाली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए लिखा, “कांस्य पदक जीतने के लिए वैशाली को बधाई। उनका क्वालीफिकेशन वाकई दमदार था। हमारे वाका शतरंज सलाहकार (वेस्टब्रिज आनंद शतरंज अकादमी) ने हमें गौरवान्वित किया है।”

राम

वार्ता

More News

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया 191 रनों का लक्ष्य

10 Feb 2026 | 9:38 PM

कोलंबो 10 फरवरी (वार्ता) साहिबजादा फरहान (73) और बाबर आजम (46) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने टी-20 विश्वकप के 12वें मुकाबले अमेरिका को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया।.

see more..

लखनऊ प्रीमियर लीग में मिलेगी स्थानीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता

10 Feb 2026 | 8:04 PM

लखनऊ, 10 फरवरी (वार्ता) बहुप्रतीक्षित लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) अब उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुरूप आयोजित की जाएगी। नए प्रारूप के तहत प्रत्येक फ्रेंचाइजी की 20 सदस्यीय टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी लखनऊ के या लखनऊ में पंजीकृत होकर ट्रायल देने वाले होंगे, जबकि केवल दो खिलाड़ी बाहर के शामिल किए जा सकेंगे। लीग अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सात मार्च से शुरू होगी।.

see more..

न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्वकप में यूएई को 10 विकेट से रौंदा

10 Feb 2026 | 6:13 PM

चेन्नई, 10 फरवरी (वार्ता) टिम साइफर्ट (नाबाद 89 ) और फिन ऐलन (नाबाद 84) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मंगलवार टी-20 विश्वकप के 11वें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 28 गेंदे शेष रहते 10 विकेट से रौंद दिया।.

see more..

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल की जम्मू कश्मीर से होगी भिड़ंत

10 Feb 2026 | 6:01 PM

कल्याणी, 10 फरवरी (वार्ता) 'प्लेयर ऑफ द मैच' सुदीप कुमार घरामी (299) के शानदार बल्लेबाजी के बाद शाहबाज अहमद (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बंगाल ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश पर 90 रनों से जीत दर्ज करते हुए रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइल में 19वीं बार जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला रविवार को पहली बार क्वालीफाई करने वाली जम्मू कश्मीर से होगा.

see more..