Friday, Dec 12 2025 | Time 12:17 Hrs(IST)
भारत


सरदार पटेल की जयंती के कार्यक्रम में कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर भाग लें : नड्डा

सरदार पटेल की जयंती के कार्यक्रम में कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर भाग लें : नड्डा

नयी दिल्ली 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ पटेल की 150वीं जयंती को धूमधाम से मनाने और मंगलवार को होने वाली रन फॉर यूनिटी में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।

श्री नड्डा ने आज यहां एक बयान में कहा कि भाजपा, भारत के लौह पुरुष, आजादी के बाद भारतवर्ष के एकीकरण के सूत्रधार, दूरद्रष्टा एवं देश के पहले उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को पूरे हर्षोल्लास के साथ देश भर में मनाती है। 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात केंद्र सरकार पूरे देश में आदर एवं सम्मान के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आदर एवं सम्मान के साथ मनाई जाती है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल की 143वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” का अनावरण किया था। इस दिन केंद्र सरकार की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी' सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं और सरदार पटेल को नमन कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर हम 2014 से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं।

उन्होंने कहा, “इस वर्ष सरदार पटेल जी जयंती का 150वां वर्ष शुरू हो रहा है। इस अवसर पर मोदी सरकार द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मेरा पार्टी के कार्यकर्ताओं से विनम्र अनुरोध है कि आप इन कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। साथ ही, भारत रत्न सरदार पटेल जी से जुड़े विचार और कार्य भी आप सोशल मीडिया पर सरदार150 हैशटैग के साथ साझा कर उनके विचारों, आदर्शों को प्रचारित एवं प्रसारित करें।”

श्री नड्डा ने कहा कि श्री मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 115वें संस्करण में कहा है कि इस बार 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के दिन ही दीपावली का पर्व भी है। हम हर साल 31 अक्टूबर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन करते हैं। दीपावली की वजह से इस बार 29 अक्टूबर यानि मंगलवार को 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जायेगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “मेरा आग्रह है, ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें हिस्सा लीजिए देश की एकता के मंत्र के साथ ही फिटनेस के मंत्र को भी हर तरफ फैलाईये। पार्टी कार्यकर्ता 29 अक्टूबर को “रन फॉर यूनिटी” का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए कार्य करें। मैं भाजपा के सांसदों एवं विधायकों सहित सभी जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी के सभी पदाधिकारियों से भी अनुरोध है कि वे भी “रन फॉर यूनिटी” सहित सभी कार्यक्रमों में भाग लें और सरदार पटेल को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करें। भारत की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने में सरदार पटेल की अद्वितीय भूमिका हम सभी के लिये सदैव प्रेरणा का अक्षय स्रोत रहेगी।”

सचिन

वार्ता

More News

खरगे-राहुल ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

12 Dec 2025 | 10:17 AM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।.

see more..

मोदी ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

12 Dec 2025 | 9:57 AM

नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 13 दिसंबर)

12 Dec 2025 | 8:18 AM

नयी दिल्ली 12 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।.

see more..

उमर खालिद को बहन की शादी के लिए अंतरिम जमानत मंजूर

12 Dec 2025 | 12:19 AM

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों के पीछे साजिश के आरोपी जेएनयू के पूर्व स्कॉलर एवं एक्टिविस्ट उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका गुरुवार को मंजूर कर ली।.

see more..

यूडीआईएन ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा, 80 हजार करोड़ की धोखाधड़ी रोकी : नंदा

11 Dec 2025 | 10:07 PM

नयी दिल्ली 11 दिसंबर वार्ता भारतीय हिन्दी लेखाकार (आईसीएआई) के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने कहा है कि विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या (यूडीआईएन) से धोखाधड़ी के मामलों को। रोकने में काफी मदद मिली है। .

see more..