Sunday, Jan 18 2026 | Time 18:46 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


यादव ने इंदौर में भिलाला समाज के स्टॉल से खरीदे गर्म कपड़े

यादव ने इंदौर में भिलाला समाज के स्टॉल से खरीदे गर्म कपड़े

इंदौर, 27 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहन एवं प्राथमिकता देने का संदेश आज इंदौर में आयोजित भिलाल समाज के प्रान्तीय सम्मेलन में दिया।

डॉ यादव ने सम्मेलन में लगी विभिन्न स्टॉल के अवलोकन के दौरान भिलाला समाज के स्टॉल से गर्म कपड़े खरीदें। इसके पहले आज ही मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा के दौरा स्थानीय खिलौनों की दुकान से खिलौने खरीद कर छोटे बच्चों को उपहार दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्थानीय स्तर पर सामग्री तैयार करने वालों से दीपावली पर खरीदी करने की अपील की है। वे स्वयं भी स्थानीय स्तर पर तैयार सामग्री को खरीद कर छोटे व्यवसाइयों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

बघेल

वार्ता

More News

बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पूरी तरह रोक, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कलेक्टर

18 Jan 2026 | 6:15 PM

भिण्ड, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में आगामी 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्षों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।.

see more..

छत्तीसगढ़ में हनुमान प्रतीक वाली पतंग पर कांग्रेस ने एफआईआर की मांग की, भाजपा ने बताया आस्था का विषय

18 Jan 2026 | 6:13 PM

रायपुर, 18 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ में मकर संक्रांति के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हनुमान जी की प्रतिरूप वाली पतंग उड़ाए जाने को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए कड़ा ऐतराज जताया है और इसे बजरंगबली का अपमान बताया है। .

see more..

शतायु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी

18 Jan 2026 | 6:12 PM

सागर, 18 जनवरी (वार्ता) मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं नगर पालिक निगम के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छ भारत मैराथन” के अंतर्गत मेगा मैराथन का आयोजन किया गया। खेल परिसर से प्रारंभ हुई इस मैराथन को 100 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि श्री जैन आज भी प्रतिदिन दो घंटे योग कर स्वस्थ जीवन का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।.

see more..

बरैया के बयान पर भाजपा का हमला, प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने की कड़ी निंदा

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बैतूल, 18 जनवरी (वार्ता) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के हालिया विवादित बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे महिलाओं और समाज के प्रति असंवेदनशील सोच का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से जिम्मेदार और मर्यादित भाषा की अपेक्षा की जाती है, लेकिन इस तरह के बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाते हैं।.

see more..

धार–बड़वानी की दूरी होगी कम, 70 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ

18 Jan 2026 | 6:07 PM

धार, 18 जनवरी (वार्ता) धार और बड़वानी जिले की सीमा तय करने वाली नर्मदा नदी पर लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा पुल निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है और निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। यह पुल धार जिले के सेमल्दा और बड़वानी जिले के छोटा बड़दा के बीच बनाया जा रहा है। पुल के निर्माण से धार से बड़वानी की दूरी कम होगी और दोनों जिलों के लगभग 70 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।.

see more..