एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:13

आईपीएल 2026: बेहतरीन प्रदर्शन से पर्पल कैप पर प्रसिद्ध कृष्णा का कब्जा

लखनऊ 13 अप्रैल (वार्ता) गुजरात टाइंटस के तेज गेंदबाजी प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटक कर पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार को खेले गये इस मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा चार विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में चार मैचों में कुल 10 विकेटों के साथ शीर्ष पर पहुंच गये है। इस सूची में दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के रवि बिश्नोई (नौ विकेट ) के साथ दूसरे तथा चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट आईपीएल प्रसिद्ध कृष्णा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/04/26 00:00
पिछला अपडेट
13/04/26 00:00
स्थान
India