एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:52

टी-20 विश्व कप में दिलप्रीत बाजवा होंगे कनाडा टीम के कप्तान

ओटावा, 15 जनवरी (वार्ता) भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 टी-20 विश्व कप में दिलप्रीत बाजवा कनाडा की 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय टी-20 में बाजवा ने 133.22 के स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक बनाये हैं। अक्तूबर में कनाडा के सुपर 60 टी-10 टूर्नामेंट में उन्होंने 18 गेंदों में 57 और 22 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। बाजवा ने अभी तक नौ एकदिवसीय और 17 टी-20 मैच खेले हैं। टीम में ओपनर युवराज सामरा भी एक बड़े हिटर हैं और उन्होंने 15 टी-20 पारी में 160.72 के स्ट्राइक रेट से 27 छक्के लगाए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट कनाडा टीम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/01/26 00:00
पिछला अपडेट
15/01/26 00:00
स्थान
India