एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 13/09/26 10:14

चोटिल बार्टमैन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह डुआन जानसन टीम में शामिल

केप टाउन, 13 सितंबर (वार्ता) चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ओटनिल बार्टमैन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें प्रथम श्रेणी सीजन के पहले मैच में बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को बार्टमैन ने डॉल्फ़िन्स के लिए केवल पांच ओवर फेंके और दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं की। अब उनकी रिकवरी में कितना समय लगेगा, यह जानने के लिए उनकी और मेडिकल जांच की जाएगी। उनकी जगह डुआन जानसन को टीम में बुलाया गया है, जो अभी नामीबिया में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी टीम के साथ हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका बार्टमैन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/09/26 08:57
पिछला अपडेट
13/09/26 08:57
स्थान
India