एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:07

लिजेल ली पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना

वडोदरा, 21 जनवरी (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स की लिज़ेल ली पर मंगलवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान डब्ल्यूपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और 1 डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।
लिज़ेल ली ने आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित है।
आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।
राज
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट लिजेल ली जुर्माना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/01/26 00:00
पिछला अपडेट
21/01/26 00:00
स्थान
India