एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:22

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 37 रनों से हराया

किंगस्टन, 14 जून (वार्ता) कामिल मिशारा (नाबाद 61) और दसून शानका (58) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका की टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 37 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे 18.1 ओवरों में 154 रनों पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए रोवमन पॉवेल ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। शिमरॉन हेटमायर (36), रॉस्टन चेज (17), शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (14) और…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट श्रीलंका वेस्टइंडीज
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/06/26 04:48
पिछला अपडेट
14/06/26 04:48
स्थान
India