एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:47

अल्वारो रोब्लेस के दम पर डेम्पो गोवा चैलेंजर्स फाइनल में, दबंग दिल्ली को 8-2 से हराया

पणजी, 24 जुलाई (वार्ता) ओलंपियन अल्वारो रोब्लेस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ने शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पूर्व चैंपियन दबंग दिल्ली टीटीसी को 8-2 से हराकर बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7, के फाइनल में जगह बना ली। स्पेन के रोब्लेस ने पुरुष एकल और मिश्रित युगल दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर गोवा की अपराजित लय को बरकरार रखा और टीम को खिताब से सिर्फ एक जीत दूर पहुंचा दिया। गोवा ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाया और शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद चौथे मैच में जीत सुनिश्चित कर ली।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
टेबल टेनिस यूटीटी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/07/26 17:02
पिछला अपडेट
24/07/26 17:02
स्थान
India