एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:50

बीमारी के कारण समर मैकिन्टोश ने कैनेडियन स्विमिंग ट्रायल्स से नाम वापस लिया

मॉन्ट्रियल, 08 जुलाई (वार्ता) कनाडा की स्टार तैराक समर मैकिन्टोश ने तबीयत खराब होने के बाद चिकित्सकों और कोच की सलाह पर कैनेडियन स्विमिंग ट्रायल्स से अपना नाम वापस ले लिया है।

तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मैकिन्टोश ने मंगलवार को कहा कि उन्हें एक दिन पहले सुबह से ही तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। अगले महीने होने वाली पैन पैसिफिक चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए, कोच बॉब बोमन और कैनेडियन टीम के मेडिकल स्टाफ से सलाह लेने के बाद उन्होंने एहतियात के तौर पर प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बीमारी के कारण समर मैकिन्टोश ने कैनेडियन स्विमिंग ट्रायल्स से नाम वापस लिया
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/07/26 05:59
पिछला अपडेट
08/07/26 05:59
स्थान
India