एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 10/09/26 15:34

बुमराह फ़िट, हर्षित की जगह यश ठाकुर भारतीय टी 20 दल में शामिल

डाउनलोड
इस समाचार कहानी की विशेष छवि

मुम्बई 10 सितंबर (वार्ता) भारतीय चयन समिति ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ और 2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम में हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया है। वहीं सीनियर तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फ़िट होकर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ सीरीज़ में उनका चयन उनकी फ़िटनेस अपडेट पर आधारित था। तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब के दौरान अच्छी तरह ठीक हो रहे थे। लेकिन 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाज़ी करते हुए उनकी मांसपेशी में खिंचाव आ गया। जिसके बाद उन्हें दोनों प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया गया है। विदर्भ के 27 साल के तेज़ गेंदबाज़ यश ठाकुर ने हाल ही में जुलाई में ज़िम्बाब्वे दौरे पर भारत के लिए टी 20 डेब्यू किया था। उन्होंने दो मैच खेले थे जिसमें चार विकेट लिए थे। वह 50 सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 7.04 की शानदार इकॉनमी रेट से 81 विकेट लिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी कल यानी शुक्रवार को दल के साथ दिल्ली में जुड़ रहे हैं। उनके अलावा दलीप ट्रॉफ़ी फ़ाइनल खेल रहे तीन और खिलाड़ी भी दल के साथ जुड़ जाएंगे। अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर।

राज वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
297
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
क्रिकेट भारत लीड यश ठाकुर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/09/26 10:39
पिछला अपडेट
10/09/26 10:39
स्थान
India