एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:08

अश्मिता चालिहा कोरिया मास्टर्स सुपर 300 के फ़ाइनल में पहुंचीं

आसन (दक्षिण कोरिया), 08 अगस्त (वार्ता) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने शनिवार को कोरिया मास्टर्स सुपर 300 के महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां खेले गये रोमांचक सेमीफाइनल में चालिहा ने अपनी ही देश की खिलाड़ी रक्षिता रामराज को 21-13, 16-21, 21-13 से हरा कर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। कड़े मुक़ाबले वाले दूसरे गेम में हारने के बाद चालिहा ने ज़बरदस्त वापसी की और निर्णायक गेम में अपना दबदबा बनाए रखा और जीत दर्ज की।

अब अश्मिता खिताबी मुकाबले में चीन की हान कियानक्सी से भिड़ेंगी।

राम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बैडमिंटन कोरिया ओपन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/08/26 07:37
पिछला अपडेट
08/08/26 07:37
स्थान
India