एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:57

ओकुहारा से वॉकओवर मिलने के बाद सिंधु जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं

टोक्यो, 17 जुलाई (वार्ता) बीडब्ल्यूएफ जापान ओपन सुपर 750 के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और घरेलू पसंदीदा नोजोमी ओकुहारा के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला नहीं हो सका। जापान की स्टार ओकुहारा ने भारतीय प्रतिद्वंद्वी सिंधु को वॉकओवर दे दिया। इसी के साथ पीवी सिंधु टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई। सिंधु अब कल सेमीफाइनल में चीन की पूर्व ओलंपिक चैंपियन और मौजूदा वर्ल्ड नंबर 4 चेन युफेई का सामना करेंगी, जिन्होंने अपने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सिम यू जिन को 21-10, 21-12 से आसानी से हरा दिया था। कुल मिलाकर, चेन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बैडमिंटन जापान ओपन सिंधु
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/07/26 03:03
पिछला अपडेट
17/07/26 03:03
स्थान
India