एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:55

आईएएस अजय सिंह तोमर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में बने निदेशक

चंडीगढ़, 06 अगस्त (वार्ता) हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी अजय सिंह तोमर की सेवाएं भारत सरकार के अधीन कर दी हैं। उन्हें नयी दिल्ली स्थित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। अजय सिंह तोमर इससे पहले अंबाला के उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे। उनकी प्रतिनियुक्ति के बाद उन्हें केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सं.अभय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आईएएस तोमर केद्र
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/08/26 15:52
पिछला अपडेट
06/08/26 15:52
स्थान
India