एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:20

अमेरिका पहुंचने पर एसजीपीसी प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत, धर्म प्रचार योजनाओं पर होगा मंथन

अमृतसर, 09 जून (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के अमेरिका पहुंचने पर सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर स्थानीय सिख संगतों और समुदाय के नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल के दौरे का उद्देश्य प्रवासी सिख समुदाय के साथ समन्वय बढ़ाना तथा धर्म प्रचार संबंधी गतिविधियों को नयी दिशा देना है। प्रतिनिधिमंडल में एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विरक, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण, सदस्य राजिंदर सिंह मेहता, ओएसडी सतबीर सिंह तथा सचिव बलविंदर सिंह काहलवां शामिल हैं। इस अवसर पर एडवोकेट धामी ने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एसजीपीसी अमेरिका प्रतिनिधिमंडल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/06/26 09:31
पिछला अपडेट
09/06/26 09:31
स्थान
India