एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:39

मलोट के गांव लालबाई में सिख किसान नेता की पगड़ी उतारने की घटना की धामी ने की कड़ी निंदा

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोट तहसील के गांव लालबाई स्थित गुरुद्वारा साहिब में अमृतधारी सिख किसान नेता हरभगवान सिंह सिद्धूपुर की दस्तार उतारे जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। एडवोकेट धामी ने मंगलवार को कहा कि गुरुद्वारा साहिब में डिस्पेंसरी के निर्माण से जुड़े मामले में दो पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास कर रहे किसान नेता के साथ कथित तौर पर की गयी यह कार्रवाई बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि गुरु घर के भीतर किसी व्यक्ति के साथ…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एसजीपीसी पगड़ी निंदा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/08/26 13:45
पिछला अपडेट
18/08/26 13:45
स्थान
India