एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:52

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का रेल ब्लॉक 442 ट्रेन फेरे प्रभावित

चंडीगढ़, 03 सितंबर (वार्ता ) चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने के लिए उन्नयन कार्य शुरू होने जा रहा है। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के तहत स्टेशन के पुराने पैदल पुल के गर्डर हटाने और नए छतदार ढांचे की शुरुआत के लिए 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 36 दिनों का विद्युत और यातायात अवरोध रहेगा। यह काम तीन चरणों में किया जाएगा। ब्लॉक के चलते कुल 442 ट्रेन के फेरे प्रभावित होंगे। इनमें 14331/14332 दिल्ली-कालका-दिल्ली, 14541/14542 चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़, 14629/14630 चंडीगढ़-फिरोजपुर-चंडीगढ़ और 54531/54532 अंबाला-कालका-अंबाला पैसेंजर समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़ के बजाय अंबाला…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
चंडीगढ ट्रेन फेरे प्रभावित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/09/26 10:30
पिछला अपडेट
03/09/26 10:30
स्थान
India