एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:18

खुड्डा लाहौरा, खुड्डा अलीशेर में सीवरेज, इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

चंडीगढ़, 13 मई (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय अरोरा ने बुधवार को खुड्डा लाहौरा और खुड्डा अलीशेर गांव में सीवरेज व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र की पार्षद जसविंदर कौर तथा निगम के इंजीनियरिंग इकाई के अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान खुड्डा लाहौरा-खुड्डा अलीशेर रोड पर सीवरेज जाम की समस्याओं की समीक्षा की गयी। साथ ही गांव खुड्डा लाहौरा में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज (एसडब्ल्यूडी) सिस्टम के अपग्रेडेशन से जुड़े कार्यों का भी जायजा लिया गया, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
चंडीगढ़ अभियंता निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/05/26 16:09
पिछला अपडेट
13/05/26 16:09
स्थान
India