एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:58

फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत, 14 घायल

फिरोजपुर, 06 जून (वार्ता) पंजाब में फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगा वाला मोड़ के निकट शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि चौदह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार के सदस्यों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन एक ट्रक से टकरा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में लगभग 25 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग जलालाबाद से ब्यास जा रहे थे, जहां उन्हें परिवार के एक दिवंगत सदस्य की अस्थियां ब्यास नदी में विसर्जित करनी थीं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब दुर्घटना मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/06/26 11:04
पिछला अपडेट
06/06/26 11:04
स्थान
India