एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:43

कपूरथला के कंजली रोड पर वाहन की चपेट में आने से सांभर की मौत

फगवाड़ा, 19 जनवरी (वार्ता) पंजाब में कपूरथला के कंजली रोड पर वन क्षेत्र के पास सोमवार सुबह एक सांभर हिरण की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना जंगल के पास ही घटी, जहां घायल जानवर खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की पुष्टि करते हुए वन्यजीव विभाग के प्रभारी बोबिंदर सिंह ने बताया कि सांभर संभवतः जंगल से भटककर सड़क पर आ गया था, जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि वन्यजीव नियमों के अनुसार आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब सांभर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/01/26 00:00
पिछला अपडेट
19/01/26 00:00
स्थान
India