एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:19

अमृतसर में आठ .30 बोर पिस्तौल और 103 कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार

अमृतसर, 03 सितंबर (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ .30 बोर पिस्तौल और 103 कारतूस बरामद किये हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के गांव बैंका निवासी रणजीत सिंह उर्फ जीता (24) और गांव तारा सिंह निवासी गुरबीर सिंह उर्फ गोरा (32) के रूप में हुई है। रणजीत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आयी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब हथियार गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/09/26 13:14
पिछला अपडेट
03/09/26 13:14
स्थान
India