एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:21

कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत

नाहन, 04 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के संगड़ाह-गत्ताधार मार्ग पर सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,और एक व्यक्ति के घायल हो गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार सुबह उस समय हुई जब पांच लोग गत्ताधार से संगड़ाह की ओर जा रहे थे। इनमें भलोना विद्यालय के मुख्य शिक्षक और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे।

ऐसा माना जा रहा है कि पियुलिलानी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

मनोज जितेन्द्र

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सिरमौर कार दुर्घटना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/05/26 00:00
पिछला अपडेट
04/05/26 00:00
स्थान
India