एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:52

स्वराज ट्रैक्टर्स और महिंद्रा सस्टेन ने पंजाब में 42 मेगावाट पीक सोलर परियोजना शुरू की

मोहाली, 02 सितंबर (वार्ता) महिंद्रा समूह की कंपनी स्वराज ट्रैक्टर्स और नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी महिंद्रा सस्टेन ने पंजाब के बठिंडा जिले में 42 मेगावाट पीक की ग्रुप कैप्टिव सोलर परियोजना शुरू करने की घोषणा की है। बुधवार को कंपनी के अनुसार, यह पंजाब की सबसे बड़ी ग्रुप कैप्टिव सोलर परियोजनाओं में से एक है और इससे स्वराज ट्रैक्टर्स की विनिर्माण इकाइयों की करीब 50 प्रतिशत बिजली जरूरत पूरी होने की उम्मीद है। महिंद्रा सस्टेन द्वारा विकसित यह परियोजना तलवंडी साबो क्षेत्र के गांव तेओना पुजारियां में करीब 141 एकड़ में स्थापित की गई है। यहां एन-टाइप टॉपकॉन बाइफेशियल सोलर पैनल…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
स्वराज महिंद्रा सोलर परियोजना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/09/26 13:21
पिछला अपडेट
02/09/26 13:21
स्थान
India