एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:49

ऑपरेशन ट्रैक डाउन: नूंह में 148 मुकदमों में 190 आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से 15 अगस्त तक चलाए गए 13 दिवसीय ऑपरेशन ट्रैक डाउन में 148 मुकदमों में 190 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने व्यापक स्तर पर जांच, नाकाबंदी, छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई का मुख्य फोकस गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के साथ-साथ नशे और अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े लोगों पर रहा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा अभियान गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/08/26 12:36
पिछला अपडेट
17/08/26 12:36
स्थान
India