एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:13

हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले, रोहतक एवं अंबाला को मिले नए उपायुक्त

चंडीगढ़, 06 अगस्त (वार्ता) हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं।
गुरुवार को जारी आदेशों के अनुसार, गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त एवं गुरुग्राम जिला नगर आयुक्त प्रदीप दहिया को रोहतक का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
वहीं, रोहतक के उपायुक्त, एचएसवीपी के प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक (शहरी संपदा) सचिन गुप्ता को अंबाला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
सं.अभय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा आईएएस तबादला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/08/26 15:39
पिछला अपडेट
06/08/26 15:39
स्थान
India