एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:53

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पार्ट-टू और हारट्रोन कर्मचारियों का 11 अगस्त का प्रदर्शन स्थगित

पंचकूला, 10 अगस्त(वार्ता ) हरियाणा में पार्ट-टू और हारट्रोन कर्मचारियों ने नियमितीकरण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर 11 अगस्त को पंचकूला के सेक्टर-5 में प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की देर रात हुई बैठक में मांगों पर नियमानुसार जल्द उचित एवं सकारात्मक कार्रवाई के आश्वासन के बाद लिया गया। कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा भी मौजूद रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने पार्ट-टू और हारट्रोन कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े कानूनी तथ्यों, प्रशासनिक दस्तावेजों और अपनी प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा कर्मचारी हड़ताल स्थगित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/08/26 08:50
पिछला अपडेट
10/08/26 08:50
स्थान
India