एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:13

शहरी क्षेत्रों में दो, ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए : विज

चंडीगढ़, 07 मई (वार्ता) हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्रों में अधिकतम दो घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। श्री बिज ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय से अधिक बिजली कटौती होने पर संबंधित अधिकारियों, विशेषकर अधीक्षण अभियंता (एसई), के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में निलंबन तक की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रांसफार्मरों के त्वरित प्रतिस्थापन और मरम्मत कार्यों को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा बिजली कटौती निर्देश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/05/26 00:00
पिछला अपडेट
07/05/26 00:00
स्थान
India