एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:07

50 हजार रिश्वत लेते चपरासी-चालक गिरफ्तार, ईटीओ पर केस दर्ज

हिसार 2 जून (वार्ता ) हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने फतेहाबाद में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी एवं कराधान विभाग के चपरासी सुशील कुमार और चालक धोलूराम को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मामले में संबंधित ईटीओ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। ब्यूरो के अनुसार, जींद निवासी एक व्यापारी ने शिकायत दी थी। व्यापारी पुरानी स्क्रैप बैटरियां खरीदकर नरवाना और जींद में बेचता है। आरोप है कि ईटीओ, चालक धोलूराम और चपरासी सुशील कुमार ने उसकी गाड़ी का चालान करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा रिश्वत गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/06/26 16:43
पिछला अपडेट
02/06/26 16:43
स्थान
India