एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:27

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए साइक्लोथॉन रैली का आयोजन

सिरसा 18 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा में सिरसा पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से एक साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर स्वयं साइकिल चलाकर इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। यह रैली रानियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीवन नगर स्थित सतगुरु प्रताप सिंह स्टेडियम से शुरू होकर कुल नौ गांवों से गुजरते हुए लगभग 20 किलोमीटर का सफर तय कर गुरुदेव इंडोर स्टेडियम, संत नगर में संपन्न हुई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा साइक्लोथॉन रैली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/04/26 00:00
पिछला अपडेट
18/04/26 00:00
स्थान
India