एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 10/09/26 05:32

हरियाणा में 55 सीनियर रेजिडेंट्स की होगी भर्ती, आवेदन 21 सितंबर तक

पंचकूला, 10 सितंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार महर्षि च्यवन सरकारी मेडिकल कॉलेज और राव तुला राम हॉस्पिटल, कोरियावास, नारनौल में 55 सीनियर रेजिडेंट्स की भर्ती कर रहा है और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक है।
अधिकारी के अनुसार, सभी 55 पद कार्यकाल-आधारित हैं। नियुक्तियां एक साल के लिए होगी और संतोषजनक प्रदर्शन व आचरण के आधार पर इन्हें तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भर्ती इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सीनियर रेजिडेंट मरीज़ों की देखभाल में अहम भूमिका निभाते हैं और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण व शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करते हैं।
अभय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा सीनियर रेजिडेंट्स भर्ती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/09/26 04:16
पिछला अपडेट
10/09/26 04:16
स्थान
India