एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:09

बारामूला में सड़क से फिसलकर कैब पलटी, आठ लोग घायल

श्रीनगर, 20 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में शनिवार को एक कैब के सड़क से फिसलने के कारण आठ लोग घायल हो गये
अधिकारियों ने बताया कि टंगमर्ग इलाके में बाबा रेशी के पास टवेरा कैब का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क से फिसल गयी, जिससे उसमें सवार आठ यात्री घायल हो गये। घायलों को तुरंत पास के मेडिकल सेंटरों में ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के जेवीसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
टंगमर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सैनी अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कश्मीर घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/06/26 16:13
पिछला अपडेट
20/06/26 16:13
स्थान
India